{"_id":"660a7583756cb2a35e04f9aa","slug":"python-climbed-on-the-wall-crowd-gathered-to-see-the-giant-python-forest-department-did-the-rescue-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाल पर चढ़ा अजगर : विशालकाय अजगर को देखने के लिए जुटी भीड़, वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाल पर चढ़ा अजगर : विशालकाय अजगर को देखने के लिए जुटी भीड़, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Mon, 01 Apr 2024 02:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:21 PM IST
सार
आठ फीट के अजगर को देखकर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर अजगर निर्माणाधीन मकान की दीवार पर चढ़ गया। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान की दीवार पर चढ़ा विशाल अजगर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में हाईवे के किनारे सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार पर एक विशालकाय अजगर चढ़ गया। इसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।ग्रामीणों ने इसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह काबू में नहीं आ रहा था। सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम उसे पकड़कर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे के किनारे स्थित एक मकान की दीवार पर सोमवार की सुबह अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में देखने वाले तमाशबीनों की भीड़ लग गई। सूचना देने पर पहुंचे सिराथू वन दरोगा रामदास पटेल, श्यामलाल व देवराज ने टीम के साथ पहुंचकर अजगर को पकड़कर बोरे में भर लिया। बताया कि अजगर को जंगल में छोड़ा जाएगा. अजगर की लंबाई लगभग आठ फीट लगभग है।
विज्ञापन