{"_id":"64039b5738a191cfc3004904","slug":"purushottam-x-after-seeing-the-dead-body-of-the-cattle-the-driver-stopped-the-train-kaushambi-news-c-3-1-70808-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मवेशी का शव देेख पुरुषोत्तम एक्स. के चालक ने रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मवेशी का शव देेख पुरुषोत्तम एक्स. के चालक ने रोकी ट्रेन
Sun, 05 Mar 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
मवेशी का शव देेख पुरुषोत्तम एक्स. के चालक ने रोकी ट्रेन
लोको पायलट की सूचना पर 47 मिनट बाद रेलवे कर्मियों ने शव हटवाकर बहाल कराया ट्रेनों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। सैयदसरावां के समीप शनिवार सुबह दिल्ली से हावड़ा की तरफ जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बेसहारा मवेशी की मौत हो गई। मालगाड़ी तो गुजर गई, लेकिन पीछे से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के चालक ने ट्रैक पर मवेशी का शव देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। लोको पायलट की सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने शव को ट्रैक से हटवाकर रेलमार्ग सामान्य कराया।
इस दौरान कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब सात बजे सैयद सरावां के समीप एक आवारा मवेशी रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी समय दिल्ली से हावड़ा की ओर जा रही मालगाड़ी की टक्कर लगने से मवेशी की मौत हो गई। मालगाड़ी तो निकल गई लेकिन पीछे से आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के चालक ने जब मवेशी का शव ट्रैक पर पड़ा देखा तो आनन फानन में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को शव से करीब दो सौ मीटर पहले ही रोक लिया। ट्रैक पर मवेशी के शव पड़ा होने की सूचना चालक ने सुबह 7.10 बजे सैयद सरावां के स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक ने रेल कर्मियों की मदद से मवेशी के शव को ट्रैक से बाहर कराया। इसके बाद पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना करने के साथ ही दिल्ली से हावड़ा जाने वाले रेलमार्ग को सामान्य कराया। करीब 47 मिनट तक रेलमार्ग से एक भी ट्रेन नहीं गुजरी।