{"_id":"66a35acd14a55d513201baa0","slug":"punishment-fell-on-the-constables-who-did-not-take-the-chain-snatching-case-seriously-sp-kaushambi-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi Police : चेन स्नेचिंग मामले को गंभीरता से न लेने वाले सिपाहियों पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi Police : चेन स्नेचिंग मामले को गंभीरता से न लेने वाले सिपाहियों पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित
Fri, 26 Jul 2024 01:44 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:44 PM IST
सार
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर पुलिस चौकी इलाके का है। 22 जुलाई को एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना हुई थी। महिला शहजादपुर चौकी गई, जहां पर उसने सिपाही विमल कुमार व सोनू यादव से मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन
दो सिपाही निलंबित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना को गंभीरता से न लेने और मामले को दबाने के मामले में एसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ को सौंप दी है। इस घटना से पुलिस महकम में खलबली मच गई है। मामला कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर पुलिस चौकी इलाके का है। 22 जुलाई को एक महिला के साथ चैन स्नैचिंग की घटना हुई थी। महिला शहजादपुर चौकी गई, जहां पर उसने सिपाही विमल कुमार व सोनू यादव से मामले की शिकायत की थी।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने न तो घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी न ही खुद मौके पर गए। उच्चाधिकारियों को भी घटना से अवगत नहीं कराया। लुटेरों की धर पकड़ के लिए कोई प्रयास नहीं किया। इस मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया। महिला संबंधी अपराध को नजर अंदाज करने के मामले में एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने दोनों सिपाही विमल कुमार और सोनू यादव को निलंबित कर दिया। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ को कौशाम्बी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन