फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Public representatives and officers inspected the exhibition

जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने प्रदर्शनी का किया निरीक्षण

Wed, 08 Sep 2021 05:15 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 08 Sep 2021 05:15 PM IST
सार

चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कार्यों का निर्वहन करती हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका एवं मुख्य सेविकाओं के मानदेय में वृद्धि करने पर सरकार को धन्यवाद प्रकट किया।

विज्ञापन
Public representatives and officers inspected the exhibition
आंगनबाड़ी केंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

लखनऊ के लोक भवन में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह 2021 का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में दिखाया गया। इस दौरान अफसर, कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधियों ने सीएम और राज्यपाल के संबोधन को सुना। इसके बाद जिले के 35 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया गया। इस दौरान परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का भी जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों ने अवलोकन किया।
विज्ञापन


चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कार्यों का निर्वहन करती हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिका एवं मुख्य सेविकाओं के मानदेय में वृद्धि करने पर सरकार को धन्यवाद प्रकट किया। कहा कि बहुत से कार्य सरकारी मदद के साथ-साथ जन सहयोग से भी किया जा सकता है। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह-2021 के तहत सात सितंबर तक पोषण वाटिका एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


इसी तरह आठ से 15 सितंबर तक सुपोषण के लिए योगा एवं आयुष का महत्व, 16 से 23 सितंबर तक स्थानीय खाद्य पदार्थ पर जन जागरूकता तथा अनुपूरक पोषाहार का वितरण एवं 24 से 30 सितंबर तक बच्चों का चिन्हांकन एवं पौष्टिक भोजन की जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विधायक चायल संजय गुप्ता, डीएम सुजीत कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने जिले के नवनिर्मित 35 आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया। साथ ही 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं चार मुख्य सेविकाओं को उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed