फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   public reached keshav house

केशव के घर लगा फरियादियों का तांता

Sat, 08 Dec 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 08 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
public reached keshav house
कौशाम्बी
 दिवंगत पिता स्वर्गीय श्यामललाल की बरसी में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समस्याओं का पुलिंदा देख झल्ला गए। बोले बरसी करने आया हूं... फिर खुद को संभालते हुए लोगों से मुलाकात की और मौके पर मौजूद अफसरों को तत्काल समस्या निस्तारित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल की छह अक्तूबर को मौत हो गई थी। सात अक्तूबर को कड़ा के हनुमान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद तेरहवीं तक केशव मौर्य अपने गृह निवास सिराथू में रहे लेकिन लोग सिर्फ संवेदना जताने पहुंच रहे थे। इसके बाद से पहली बार वह गुरुवार को बरसी करने अपने गृह निवास सिराथू आए हैं। देर रात घर पहुंचे केशव मौैर्य सुबह उठते, इससे पहले ही फरियादियों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


हाईवे चौड़ीकरण में किसानों की जमीन जा रही है। किसान मोर्चा के अध्यक्ष अमृतलाल की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने सर्किल रेट से मुआवजा नहीं दिए जाने की बात कही। सिराथू तहसील के अधिवक्ता बसंत सिंह की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने पांच हजार रुपये लॉ बुक और पत्रिका के लिए, अधिवक्ता कल्याण निधि के लिए पांच लाख रुपये वार्षिक मुहैया कराने की मांग किया। इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्या बताई। इस पर केशव कुछ देर के लिए झल्लाए बोले बरखी में आया हूं...। बाद में खुद को संभालते हुए उन्होंने लोगों की समस्या सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed