फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Public funding for the scheme became aware Rural

जन-धन योजना के लिए जागरूक बने ग्रामीण

Sat, 02 May 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 02 May 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Public funding for the scheme became aware Rural
चरवा (ब्यूरो)। बैंक आफ बड़ौदा की ओर से शुक्रवार को काजू गांव में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें गांववालों को जन-धन योजना के साथ प्रधानमंत्री बीमा योजना की जानकारी दी गई। बैंक अफसरों ने ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


बीओबी काजू शाखा की ओर से शुक्रवार को वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें इलाहाबाद शाखा के प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को जन-धन योजना की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों को 9 मई से शुरू हो रही प्रधानमंत्री बीमा योजना के बारे बताया। जानकारी दी कि कोई भी व्यक्ति इस बीमा योजना के तहत 12 रुपये सालाना के मामूली प्रीमियम से बीमा करा सकता है। हादसा होने पर उसे 2 लाख रुपये की बीमा राशि हासिल होगी।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को जन-धन योजना के तहत मिले एटीएम कार्ड का कम से कम 45 दिन में एक बार जरूर इस्तेमाल करने की सीख दी। बताया कि इससे पता चलता रहेगा कि खाता संचालित हो रहा है। खाता संचालित होते रहने पर ही लोगों को जन-धन योजना के लाभ हासिल होंगे। गोष्ठी के दौरान ग्रामीणों के जन-धन योजना के तहत खाते भी खोले गए और उन्हें पासबुक, एटीएम कार्ड भी मुहैया कराया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार राव, बीडी मिश्रा, दिवाकर केसरवानी, रूपा देवी, लक्ष्मी देवी, पवन कुमार, शकुन देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed