{"_id":"5ce44dabbdec22071c2dff71","slug":"psyco-killer-cheeta-has-been-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइको किलर ‘चीता’ को भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइको किलर ‘चीता’ को भेजा गया जेल
Wed, 22 May 2019 12:42 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 May 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी पुलिस के लिए सिरदर्द बने साइको किलर ‘चीता’ को मंगलवार सुबह जेल भेज दिया गया। उसे मथुरा पुलिस ने छेड़खानी करते हुए पकड़ा था। आरोपी सगे चाचा की हत्या का मुल्जिम है। बांदा में भी वह दो लोगों को मौत की नींद सुला चुका है।
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का मनीष उर्फ चंदन उर्फ चीता साइको किलर है। करीब दो साल पहले बांदा में उसने बिना किसी वजह के दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इससे पहले भी वह कई लोगों पर प्राणघातक हमला कर चुका है। 28 फरवरी 2019 को ‘चीता’ ने अपने सगे चाचा लक्ष्मीनारायण द्विवेदी की चापड़ से हमला करके हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। इसी के बाद से कौशाम्बी पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार शाम मथुरा में ‘चीता’ छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया। आम लोगों ने जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले किया। सूचना पाकर मथुरा पहुंची पिपरी पुलिस चीता को कौशाम्बी ले आई। पूछताछ के बाद उसे चाचा की हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया है। पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि चीता ने जमीनी विवाद के चलते सगे चाचा की जान ली थी।
विज्ञापन