{"_id":"5f2b04a88ebc3e3cad4dc8b2","slug":"psychiatric-person-hanged-himself-in-pipri-kaushambi-news-ald282877026","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरी में मनोरोगी ने फांसी लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरी में मनोरोगी ने फांसी लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
पिपरी में मनोरोगी ने फांसी लगाकर दी जान
जवई गांव में बुधवार सुबह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के जवई गांव में बुधवार सुबह एक मनोरोगी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
जवई गांव निवासी अशोक कुमार पाठक किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। बताया कि 20 वर्षीय बेटे सुनील की मानसिक हालत करीब साल भर से खराब चल रही थी। प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा था। तमाम कोशिशों के बाद इस बीच कुछ आराम होने लगा था। बुधवार सुबह सुनील ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगा दी। कुछ देर बाद कमरे में गए परिजन सुनील को फंदे पर लटकता देख चीख पड़े। इस पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले में पिपरी कोतवाल अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने तहरीर दी तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।