{"_id":"830b002f92bba4a39e3f6c0cb8cc09ed","slug":"pshcimsrira-thundered-bjp-blew-effigy-of-chief-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पश्चिमशरीरा में गरजे भाजपाई, फूंका मुख्यमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमशरीरा में गरजे भाजपाई, फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 29 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। मौसम की मार से प्रभावित किसानों को इमदाद देने में देरी और बिजली बिल बढ़ोत्तरी को लेकर रविवार को भाजपाइयों का गुस्सा फूट पड़ा। पश्चिमशरीरा में सड़क पर उतरे पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। बस अड्डे के समीप मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया। ऐलान किया कि जल्द किसानों को राहतराशि और बिजली की कीमतें नहीं घटाई गई, तो जिलेभर में आंदोलन छेड़ा जाएगा।
प्रदेश सरकार के खिलाफ इन दिनों भाजपाई मुखर हो गए हैं। लगातार धरना-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था, बिजली, पानी और किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाकर हुंकार भरी जा रही है। रविवार को भी पश्चिमशरीरा बाजार कस्बे में बेमौसम की बारिश से प्रभावित ज्यादातर किसानों को अब तक राहत राशि नहीं मिलने और बिजली बिल में की गई बढ़ोत्तरी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी के सरसवां मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुटे कार्यकर्ताओं ने बस अड्डे के समीप मुख्यमंत्री को पुतला भी जलाया।
मंडल अध्यक्ष ने कहाकि मौसम की मार से किसान, आमजन वैसे ही दाने-दाने के लिए मोहताज है। केंद्र से करोड़ों रुपये उपलब्ध कराने के बाद भी किसानों को प्रदेश सरकार अब तक राहतराशि नहीं दे सकी है। वहीं बिजली का बिल बढ़ाकर किसान, आमजन, व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। ऐलान किया गया कि जब तक प्रभावित एक-एक किसान को राहतराशि नहीं मिलेगा और बिजली बिल की बढ़ोत्तरी वापस नहीं ली जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता इसी तरह से हुंकार भरते रहेंगे। इस मौके पर जगदीश सिंह, अतुल मिश्र, अवनीश द्विवेदी, राकेश सिंह, पिन्टू मिश्र, दिनेश सिंह पटेल, राजेंद्र यादव, विजय कुमार पांडेय, सत्य प्रकाश जायसवाल, संतोष कुमार सरोज आदि मौजूद रहे।