{"_id":"69fcdbdb8e1f9f36ed0a8de2","slug":"provide-benefits-of-the-scheme-to-the-deprived-by-organizing-special-camps-till-monday-dm-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-140936-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार तक विशेष कैंप लगाकर वंचितों को दें योजना का लाभ : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार तक विशेष कैंप लगाकर वंचितों को दें योजना का लाभ : डीएम
Fri, 08 May 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 08 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
ग्राम चौपाल में गर्भवती महिला को पौष्टिक आहार वितरित करते डीएम डॉ. अमित पाल। स्रोत: प्रशासन
विकास खंड सिराथू के ग्राम गंभीरा पूरब में गांव की समस्या, गांव में समाधान अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सोमवार को गांव में विशेष कैंप लगाकर सभी छूटे हुए पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पुष्टाहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे।
चौपाल के दौरान डीएम ने विद्यालय की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया और बच्चों का अन्नप्राशन कराया। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी सौंपे। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन कार्य का सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 77 परिवार चिह्नित किए गए हैं और सभी पात्रों को जल्द लाभ मिलेगा। अधिशासी अभियंता जल निगम जयपाल सिंह ने बताया कि अगले 15 दिनों में पूरे गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाएगी।