{"_id":"0539b9d1f8dc09c0032a881b2c250356","slug":"protest-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रायोगिक परीक्षा में देरी से प्रशिक्षुओं में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रायोगिक परीक्षा में देरी से प्रशिक्षुओं में गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रायोगिक परीक्षा में हो रही देरी से बीटीसी 2012 के प्रशिक्षुओं में गुस्सा है। इसके लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया। राजस्व परिषद के सचिव के साथ जिलाधिकारी से शिकायत की। इसमें आरोप लगाया गया है कि परीक्षा में देरी करके उन्हें शिक्षक भर्ती से दूर रखने के लिए यह साजिश की जा रही है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बीटीसी प्रशिक्षण 2012 के प्रशिक्षु शंकुतला देवी, नीलम यादव, शोमा देवी, दीपशिखा, सुमन देवी, शिवदुलारी पाल, रिया सेठी, राधिका सिंह, सुष्मिता सिंह, माया देवी, आरती सिंह, शिव बहादुर, अर्जुन मिश्रा, बृजमोहन सिंह, भानु प्रताप सिंह, पूनम सिंह, अदिति बसंल, सरिता निर्मल, प्रतिभा सोनकर, अनिल कुमार आदि ने बताया कि 9 जनवरी 2013 से उनका प्रशिक्षण जारी है। दो वर्षीय यह प्रशिक्षण 8 जनवरी 2015 को पूरा हो गया। इसके बाद भी अब तक उनकी प्रायोगिक परीक्षा नहीं कराई जा रही है। जबकि परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 1 से 10 जनवरी 2015 के बीच प्रायोगिक परीक्षा कराने का निर्देश भी जारी किया है।
प्रशिक्षुओं ने प्रायोगिक परीक्षा में की जा रही देरी को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बीटीसी प्रशिक्षण 2011 के प्रशिक्षु झूठी शिकायत करके उनका प्रशिक्षण पूरा नहीं होने का आरोप लगाकर प्रायोगिक परीक्षा में अड़ंगा लगाने की कोशिश हो रही है। ताकि शिक्षक भर्ती में वर्ष 2012 के प्रशिक्षु शामिल होने से वंचित हो जाए। बीटीसी प्रशिक्षुओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के साथ डीएम और सचिव राजस्व परिषद को ज्ञापन देकर समय से परीक्षा और रिजल्ट घोषित करवाने की मांग की है, ताकि वे भी शिक्षक भर्ती में शामिल हो सके।