{"_id":"5769914f4f1c1bb411b4826f","slug":"programme-on-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरोग रहने के लिए किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरोग रहने के लिए किया योग
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को पूरे जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से ओसा स्थित नवीन मंडी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके जिला प्रभारी गुलाब सिंह के द्वारा लोगों को कपाल भारती, अनुलोम-विलोम आदि योग की जानकारी दी गई। इसी के साथ सूर्य नमस्कार, कटिलाचन, मयूर आसन, मण्डूक आसन, भुजंग आसन आदि सिखाया गया। इस अवसर पर प्रजापति ब्रम्ह कुमारी संस्था की बहन रेनू ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर भरवारी नगर पंचायत अध्यक्ष संजय गुप्ता, पुष्पा देवी, उदयन सिंह, अरुण केशरवानी, प्रतिभा कुशवाहा, मनोज जी, शीतला प्रसाद, नारेंद्र कुमार, मोहम्मद अंशार रिजवी, बांके लाल आदि मौजूद रहे।
वहीं पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को योग के गुर सिखाए। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को समय निकाल कर योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। योग से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। पुरामुफ्ती थाने में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने सिपाही और दरोगाओं को योग सिखाया।
वहीं योग दिवस के अवसर पर एनडी ग्रुप ऑफ स्कूल भरवारी, कस्तूरबा गांधी कन्या इन्टरमीडिएट कालेज, नेशनल इंटर कालेज, हुबलाल इंटर कालेज, धर्मादेवी इंटर कालेज में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। एनडी ग्रुप ऑफ स्कूल के वाइस चेयरमैन संजय गुप्ता ने भी बच्चों को योग के विषय में जानकारी दी।