फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   programme of vhp

ईसाई मिशनरीज करा रहीं हैं हिंदुओं का धर्मांतरण

Mon, 04 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
programme of vhp
कार्यक्रम
भरवारी कस्बा रविवार को भगवा मय हो गया। जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। धर्मरक्षा निधि अर्पण समारोह में तमाम लोग जुट। समारोह में धर्मांतरण और लव जेहाद का मुद्दा छाया रहा। विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में हिंदू समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


रविवार को भरवारी के एक गेस्ट हाउस में धर्म रक्षा निधि अर्पण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विहिप ने धर्मांतरण और लव जेहाद का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सत्संग प्रमुख मोहन लाल ने कहा कि ईसाई मिशनरीज जिले में हिंदुओं का धर्मांतरण करा रही हैं। इसका विरोध किया जा रहा है। प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। विहिप जिलाध्यक्ष अल्पनारायण मिश्र ने कहा कि संगठन लगातार हिंदुओं को एकजुट करने का काम कर रहा है। विहिप के जिला मंत्री प्रदीप मिश्र ने कहा कि लव जेहाद चलाकर हिंदू लड़कियों को बरगलाया जा रहा है। मामलों को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। धर्म निधि रक्षा जिला प्रमुख संतोष तिवारी ने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज को आगे आना चाहिए। प्रांत गो रक्षा प्रमुख भक्ति नारायण उपाध्याय ने गौ रक्षा का संकल्प दिलाया। स्वामी वासुदेवानंद ने कहा कि हिंदुओं के सामने धर्म की रक्षा की चुनौती है। हिंदू कभी कमजोर नहीं रहा। कमजोर करने की साजिश की जा रही है। इस साजिश में तमाम ऐसे लोग भी हैं जो हिंदू समाज के ही हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ मूरतगंज मेला बाग के पास स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। अखिलेश बजरंगी और अभय द्विवेदी के नेतृत्व में जुलूस लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अगवानी की। भाजपा नेता घनश्यामदास केसरवानी, संजय गुप्ता, प्रतिभा कुशवाहा, दुर्गा वाहिनी की सुषमा सोनकर, बलवीर सिंह चौहान, विहिप के मुकेश आदि ने स्वागत किया।  कार्यक्रम के समापन के बाद स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती धर्म निधि रक्षा प्रमुख संतोष तिवारी के आवास गए। संतोष तिवारी ने चांदी का सिंहासन, बद्री नारायण और लक्ष्मी नारायण की चांदी की मूर्ति भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed