{"_id":"57c092f04f1c1bf707d4f243","slug":"programme-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम
काौश्ााम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
programme
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को भी कई जगहों पर किया गया। रातभर लोग भजन-कीर्तन किए और प्रसाद वितरति किया। दोआबा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बृहस्पतिवार को था। इस दिन जिले के मंदिरों और घरों में लोगों ने झांकियां सजाईं और भजन-कीर्तन किया। थानों, पुलिस लाइन आदि जगहों पर धूम अधिक देखने को मिली लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जन्मोत्सव की धूम रही। जिले के मंझनपुर, भरवारी, सिराथू, सराय अकिल, अजुहा, मनौरी आदि कस्बों में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा विकास खंड कौशाम्बी के संवरो गांव स्थित प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर में छह दिन तक भक्ति गीतों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
दूसरे दिन वहां पर देर रात तक भक्त आराधना में डूबे रहे। गांव की महिलाएं देर रात तक सोहर गीत गाती रहीं। शीतलाधाम कड़ा स्थित मां शीतला दरबार में सजी भगवान श्रीकृष्ण की झांकी स्थल पर दही हांडी कार्यकम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ग्वाल बाल, गोविंदा और कृष्णा टीम ने हिस्सा लिया। कृष्ण टीम के हनुमान प्रसाद, शुभम, संजीव कुमार, विकास कुमार, सकोची, सोनू, रजत कुमार, पिंटू, अभिषेक, जिद्दी, मृदुल, ननका ने हांडी फोड़कर 51 सौ रुपए का इनाम जीता। म्योहर गांव में बड़ा शिवाला में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। मूरतगंज में पक्का तालाब में मेला आयोजित किया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र कसेरवानी ने सहयोग के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।