फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Problems piled up in Keshav Nagar, citizens demonstrated

केशव नगर में समस्याओं का अंबार, नागरिकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 May 2022 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Problems piled up in Keshav Nagar, citizens demonstrated
भरवारी कस्बे में सड़क बनवाने के लिए प्रदर्शन करते वार्ड नं 20 के लोग - फोटो : KAUSHAMBI
नगर पालिका परिषद भरवारी के केशव नगर मोहल्ले में समस्याओं का अंबार है। सड़क व नाली का निर्माण नहीं होने से गंदा पानी रास्ते में फैल रहा है। शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

केशव नगर मोहल्ले में मानक को दरकिनार कर नाली और सड़क निर्माण का आधा-अधूरा निर्माण करा दिया गया। इसकी वजह से लोगों के घरों का गंदा पानी रास्ते पर फैल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इसकी शिकायत कई बार नगर पालिका प्रशासन से की गई।
विज्ञापन

इसके बाद भी समस्या का निदान नहीं हो सका। जंगली के बाग मोहल्ले में करीब सौ घर की बस्ती है। यहां जल निकासी का प्रबंध नहीं किया गया है। नतीजतन लोगों का राह चलना भी दुश्वार हो गया है। बाबत अधिशासी अधिकारी गिरीश चंद्र का कहना है मामला संज्ञान में है। जेई व कर्मचारियों को भेज कर जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed