{"_id":"663becdcbe4eafbe570fc628","slug":"problems-increased-due-to-lack-of-passenger-facilities-at-bharwari-railway-station-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-111460-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भरवारी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं न होने से बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भरवारी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं न होने से बढ़ी परेशानी
Thu, 09 May 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 09 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
- स्टेशन पर बैठने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं, आधे से ज्यादा हिस्से में अंधेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर पड़ने वाला प्रमुख रेलवे स्टेशन भरवारी बदहाली का शिकार है। यहां यात्रियों के बैठने तक का उचित इंतजाम नहीं है। शाम को स्टेशन के आधे से ज्यादा परिसर में अंधेरा छा जाता है।
भरवारी रेलवे स्टेशन का कई दिनों पहले सौंदर्यीकरण कराया गया था। दिव्यांग यात्रियों के लिए शौचालय बनवाए गए,लेकिन इनमें ताला बंद रहता है। यात्रियों के लिए सिर्फ एक बड़ा सा टिनशेड तो बनवाया गया, लेकिन वहां नीचे लगी बेंच गर्मी में तपती रहती है।
ऊपर लगे पंखे से हवा की जगह आग बरसने का एहसास होता है। एक छोटा यात्री शेड भी बना है, जो न तो गर्मी में धूप से राहत दे पाता है और न ही बरसात में यात्रियों को भीगने से बचा पाता है।
विज्ञापन
-- --
प्रयागराज-कानपुर मार्ग पर भरवारी में ठहरने वाली ट्रेनें
0 6.50 बजे पैसेंजर
0 सुबह 9.01 बजे चौरीचौरा एक्सप्रेस
0 9. 56 बजे महानंदा एक्सप्रेस
0 6.41 बजे संगम एक्सप्रेस
0 7.02 बजे कानपुर इंटरसिटी
0 8.09 बजे महाबोधि एक्सप्रेस
-- --
कानपुर से प्रयागराज जाने वालीं ट्रेनें
0 6.45 बजे संगम एक्सप्रेस
0 4.44 बजे सिक्किम महानंदा
0 7.34 बजे महाबोधि एक्सप्रेस
0 7.28 बजे चौरीचौरा एक्सप्रेस
0 8.58 बजे इंटरसिटी चित्रकूटधाम कर्वी
0 6.52 बजे पैसेंजर
नोट- शुक्रवार को कानपुर की ओर से 5.23 बजे मुंबई एलटीटी सुपरफास्ट प्रयागराज का ठहराव होता है। यही ट्रेन रविवार को वापसी में 1.15 बजे भरवारी रेलवे स्टेशन पर ठहरती है।
-- -- -- -- -- -
पूछताछ काउंटर का फोन बना शोपीस
-- भरवारी रेलवे स्टेशन पर पूछताछ काउंटर पर लैंडलाइन का फोन तो है, लेकिन कर्मचारियों ने रिसीवर अलग हटा कर रख दिया है। इस वजह से कोई जानकारी लेनी हो तो फोन करने पर घंटी बजती है, लेकिन दूसरी तरफ से जवाब नहीं मिलता है।
-- --
आरक्षण काउंटर पर रहता दलालों का जमावड़ा
आरक्षण टिकट काउंटर पर दलालों की एक टोली सुबह से ही लाइन में लग जाती है। इसके पीछे मुसाफिरों की लाइन लगती है। मुसाफिर का जब तक नंबर आता है, तब तक सारे तत्काल टिकट बिक चुके होते हैं। भरवारी के अंकुर शुक्ला का कहना है कि कई बार रेलवे पुलिस ने दलालों पर लाठी भांजी, लेकिन बाद में मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। वहीं राकेश कुमार बोले, टिकट दलाल काफी दिनों से सक्रिय हैं। सारे कंफर्म टिकट बिकने के बाद इन्हीं दलालों को सौ से दो सौ रुपये ज्यादा देकर टिकट खरीदना मजबूरी है।
-- --
यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है, स्टेशन पर जल्द ही और यात्री टिन शेड बनवाए जाएंगे, दिव्यांग यात्रियों के आने पर ही दिव्यांग शौचालय खोला जाता है, नहीं तो अन्य लोग उसको गंदा कर देते हैं। किसी भी प्रकार की कोई समस्या आने पर संबंधित के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी l
-अमित कुमार, पीआरओ, डीआरएम प्रयागराज