फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   problem of kisan

किसानों को मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 17 Mar 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
problem of kisan
demonstration
 किसानों को सालभर बाद भी राहतराशि नहीं मिलने पर बुधवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। जल्द मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष तलत अजीम की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में किसान बिजली, पानी के लिए तरस रहे हैं। मौसम की मार से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा सालभर बाद भी नहीं दिया जा सका है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। रोजाना हत्याएं हो रही हैं। आम आदमी दहशत में जीने को मजबूर है।
विज्ञापन


वहीं अपना गुणगान करने के लिए सरकार आयोजनों में जुटी है। जबकि किसान, मजदूर की उसे कोई चिंता     नहीं है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें किसानों को जल्द मुआवजा दिए जाने, छात्रों की छात्रवृत्ति दिए जाने, अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार देने आदि मांगें शामिल रहीं। इस मौके पर मुमताज सिद्दीकी, लाल चंद्र कुशवाहा, रामबहादुर त्रिपाठी, लालती देवी, शहिद सिद्दीकी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, एहसान उस्मानी, बरसाती लाल पंडा, श्याममूर्ति तिवारी, पुष्पराज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed