{"_id":"577961e74f1c1b72027f9bb0","slug":"problem-in-jogapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पखवारे भर से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पखवारे भर से बिजली गुल
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपकेंद्र गोपसहसा से जुड़े जोगापुर गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से पखवारे भर से बिजली गुल है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना हैकि जानकारी दूसरे दिन ही जेई को दी थी।
जोगापुर गांव में लगभग 25 उपभोक्ताओं ने बिजली का कनेक्शन ले रखा है। विभाग द्वारा यहां पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया गया है। 15 दिन पहले गांव का यह ट्रांसफार्मर फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकते ही गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसकी जानकारी गांव के राजेंद्र प्रसाद, शालिगराम, चंद्रमा प्रसाद आदि ने जेई सौरभ मौर्य को दी। ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन तो दिया गया पर आज तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। इससे लोगों को ढिबरी और लालटेन की रोशनी में घरेलू कामकाज करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार का 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदले जाने का दावा कागजी है।