{"_id":"5e62a1468ebc3eeb1c013535","slug":"private-school-being-run-on-government-land-kaushambi-news-ald2704249158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि पर संचालित हो रहा निजी विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि पर संचालित हो रहा निजी विद्यालय
विज्ञापन

-जांच में खुलासा होने पर एबीएसए ने प्रबंधक के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। चायल तहसील के उमरछा गांव स्थित सरकारी भूमि पर एक निजी विद्यालय संचालित किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग की जांच में इसका खुलासा हुआ है। बीएसए के निर्देेश पर एबीएसए ने मामले में आरोपी प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पूरामुपु्ती पुलिस को तहरीर दी है।
उमरछा निवासी गोकुल सिंह, राम सिंह, लालता प्रसाद, संतोष कुमार आदि लोगों ने बीएसए को दिए गए शिकायती पत्र में बताया था कि गांव स्थित आराजी संख्या 50 ग्राम सभा के खाते में बंजर दर्ज है। इस भूमि पर कूट रचना करते हुए गांव के ही रमाकांत त्रिपाठी ने शांति देवी स्मारक जूनियर हाईस्कूल का भवन खड़ा कर लिया। शिकायत को गंभीरता से लेते ए शिक्षा विभाग ने जांच कराई तो आरोप सच साबित हुए। पाया गया कि विद्यालय प्रबंधक ने गांव की आराजी संख्या 84 के दस्तावेज लगाकर स्कूल की मान्यता ली है। जबकि, आराजी संख्या 84 विद्यालय के नाम दर्ज है और यह भूमि खाली पड़ी है। जांच में यह पाया गया कि विद्यालय गांव की सरकारी भूमि 50 पर संचालित किया जा रहा। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद एबीएसए ने आरोपी प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पूरामुफ्ती कोतवाली में तहरीर दे दी है।