{"_id":"583b25f74f1c1b5e29088654","slug":"primery-school-kaushambi-manjhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामीणों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय पर ग्रामीणों का कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरसी कड़ा के एक प्राथमिक विद्यालय में सात फिट का गड्ढा बच्चों की जान पर आफत बन सकता है। इस गड्ढे को जिम्मेदार पटवा नहीं रहे हैं। दूसरी ओर परिसर में अध्यापक के मना करने के बाद भी ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा है। वह जबरन परिसर में उपली-कंडा पाथकर परिसर में गंदगी फैलाए हुए हैं।
प्राथमिक विद्यालय केन परिसर में सात फिट का गड्ढा है। आरोप है कि ग्रामीणों ने परिसर की मिट्टी निकालकर गड्ढा बना दिया है। इसके अलावा स्कूल परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव के कुछ लोगों ने प्रधानाध्यापक भानु प्रताप को दबंगई दिखाते हुए परिसर में कब्जा कर रखा है। प्रधानाध्यापक की माने तो मना करने के बाद भी जबरन परिसर में गोबर की उपली-कंडा पाथा जा रहा है। मामले की शिकायत एबीएसए अरविंद कुमार से की गई है पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
उच्चाधिकारियों के ध्यान न देने से विद्यालय परिसर ग्रामीणों की मनमानी की भेंट चढ़ गया है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि दोपहर अवकाश के दौरान बच्चे परिसर में खेल-कूद करते हैं। ऐसे में कभी भी कोई बच्चा गड्ढे में गिरकर घायल हो सकता है। बहरहाल समय रहते उच्चाधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय के हालात पर ध्यान नहीं दिया तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। मामले में एबीएसए कड़ा का कहना है कि जानकारी मिली है। जल्द ही गड्ढे को पटवाते हुए ग्रामीणों का कब्जा परिसर से हटाया जाएगा।