फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pressure was put on the center in-charge to buy paddy fraudulently, leading to uproar

Kaushambi News: केंद्र प्रभारी पर फर्जी तरीके से धान खरीदने का बनाया दबाव, हंगामा

Sat, 03 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 03 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pressure was put on the center in-charge to buy paddy fraudulently, leading to uproar
सरसवां के धान खरीद केंद्र पर शुक्रवार दोपहर केंद्र प्रभारी पर एक बिचौलिए द्वारा फर्जी तरीके से धान की खरीद करने का दबाव बनाए जाने पर हंगामा हो गया। केंद्र प्रभारी के इन्कार करने पर बिचौलिया भड़क गया और शोर शराबा करने लगा, इससे करीब आधे घंटे तक खरीद प्रक्रिया प्रभावित रही।
विज्ञापन

सरसवां ब्लॉक के शिवरा रोड स्थित एक बंद धान मिल को अस्थायी रूप से खरीद केंद्र बनाया गया है। दोपहर में किसानों का धान खरीदा जा रहा था। इसी दौरान एक बिचौलिया वहां पहुंचा और कुछ खतौनियां दिखाते हुए केंद्र प्रभारी पीके पांडेय पर अंगूठा लगवाकर धान खरीद दर्ज करने का दबाव बनाने लगा। प्रभारी के इन्कार पर उसने हंगामा शुरू कर दिया। अन्य किसानों के हस्तक्षेप के बाद बिचौलिया मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही डिप्टी आरएमओ सुधांशु चौबे मौके पर पहुंचे। जांच के बाद उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में फर्जी खरीद नहीं होने दी जाएगी। साथ ही सरसवां सहित अन्य सभी खरीद केंद्रों को भी सख्त हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हंगामा करने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है। केंद्र में धान की खरीद जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed