{"_id":"5d8e70088ebc3e013371c947","slug":"president-of-juvenile-justice-board-dies-under-debris-kaushambi-news-ald256095132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे में दबकर किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे में दबकर किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष की मौत
विज्ञापन
President of Juvenile Justice Board dies under debris
- फोटो : KAUSHAMBI
मलबे में दबकर किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष की मौत
पिता जिला अस्पताल में भर्ती, भाई एसआरएन रेफर, शुक्रवार दोपहर दारानगर गांव में दीवार गिरने से हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सिराथू तहसील क्षेत्र के दारानगर गांव में शुक्रवार दोपहर बरसात के दौरान दीवार ढहने से किशोर न्याय बोर्ड के पीठासीन अध्यक्ष की मौत हो गई। जबकि उनके पिता व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां अध्यक्ष के भाई की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। कड़ा कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दारानगर निवासी विनय मिश्रा किशोर न्याय बोर्ड के पीठासीन अध्यक्ष थे। उनके घर के पास लखौरी ईंट से बनी एक काफी पुरानी दीवार थी। इसी दीवार के बगल में विनय ने लिंटर डलवा कर टीनशेड डाल रखा था। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर विनय मिश्रा (42) अपने पिता विमल मिश्रा (64) व छोटे भाई रमन मिश्रा (38) के साथ टीनशेड के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बरसात के चलते लखौरी ईंट की दीवार भराकर टीनशेड के ऊपर गिर गई। तीनों लोग मलबे में दब गए। शोरगुल पर पड़ोसियों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। तीनों लोगों को गंभीर चोट लगी थी। परिजन उन्हें कशिया के एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने विनय मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। विमल और रमन की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां भी चिकित्सकों ने रमन की हालत बिगड़ती देख प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर दिया। विमल मिश्रा का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है।