फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Preparations to solve drinking water crisis in Charwa with 50 lakh rupees

Kaushambi News: चरवा में 50 लाख से पेयजल संकट दूर करने की तैयारी

Thu, 14 Aug 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 14 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Preparations to solve drinking water crisis in Charwa with 50 lakh rupees
लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे चरवा नगर पंचायत के वार्ड की समस्या दूर होने वाली है। नगर पंचायत ने योजना तैयार कर ली है। करीब 50 लाख की लागत से 15 वार्डों में नए हैंडपंप लगाए जाएंगे और पुराने हैंडपंपों की रिबोरिंग व मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के ईओ सुभाषचंद्र सिंह ने बताया कि प्रस्ताव को बैठक में पारित कर टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही एक माह में काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 70 साल पुरानी पाइपलाइन से जलापूर्ति की जा रही है। जर्जर पाइपलाइन बार-बार फटने और रिसाव के कारण पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। हर घर जल योजना का कार्य अधूरा होने से संकट और गहरा गया है।
विज्ञापन


नए हैंडपंप और रिबोर से गर्मी व बरसात में पानी की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। साथ ही पुराने हैंडपंप की जलधार भी बेहतर होगी। आने वाले दिनों में इसका असर दिखने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र में पानी का संकट है। इससे लोगों के कंठ सूखे रहते हैं। नगर पंचायत ने हैंडपंप लगाने का फैसला लिया है। यदि इस बार सही से बोरिंग कर हैंडपंप लगाए जाते हैं तो लोगों को लाभ मिलेगा। - मोनू, निवासी दक्षिण थोक, चरवा

पूर्व में 70 साल पहले बनी पाइपलाइन से पानी मिलता था। इसके कारण परेशानी होती थी। लाइन कहीं न कहीं क्षतिग्रस्त हो जाती थी। ऐसे में पानी गंदा मिलता था। हैंडपंप से राहत होगी।

- सुभाष पांडेय, उत्तर थोक, चरवा

योजना के मुख्य बिंदु

15 वार्डों में नए हैंडपंप की स्थापना
50 लाख रुपये की लागत से रिबोर और मरम्मत
एक माह में कार्य आरंभ, तत्काल राहत का दावा
हर घर जल योजना अधूरी, पाइपलाइन 70 साल पुरानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed