फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pregnant women face increased problems due to viral infections in the changing weather.

Kaushambi News: बदलते मौसम में गर्भवती महिलाओं की वायरल संक्रमण से बढ़ीं परेशानी

Mon, 30 Mar 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 30 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women face increased problems due to viral infections in the changing weather.
सरायअकिल सीएचसी में गर्भवतियों के परिजनों को सलाह देती डॉ. मधुरिमा यादव।  स्रोत : स्वयं
मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब गर्भवती महिलाओं की सेहत पर भी पड़ने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरायअकिल में रोजाना 20-25 गर्भवती महिलाएं खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार दिन में बढ़ती गर्मी और सुबह-शाम की ठंडक के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है। गर्भवती महिलाओं में यह समस्या अधिक गंभीर हो सकती है, क्योंकि इस दौरान उनकी प्रतिरोधक क्षमता सामान्य से कम रहती है।
विज्ञापन

स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. मधुरिमा यादव का कहना है कि इस मौसम में विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। गर्भवती महिलाओं को भीड़-भाड़ से बचना चाहिए, साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और संतुलित व पौष्टिक आहार लेना चाहिए। पर्याप्त पानी पीना और समय-समय पर आराम करना भी आवश्यक है। लापरवाही बरतने पर समस्या गंभीर रूप ले सकती है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed