{"_id":"665dd756939b80671c0e1706","slug":"pregnant-woman-beaten-by-throwing-chilli-powder-in-her-eyes-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-112392-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गर्भवती महिला के आंख में मिर्च पाउडर झोंककर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गर्भवती महिला के आंख में मिर्च पाउडर झोंककर पीटा
Mon, 03 Jun 2024 08:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 03 Jun 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
करारी कस्बे के आजाद नगर में पिटाई से जख्मी रेशमा। संवाद
गर्भवती महिला के आंख में मिर्च पाउडर झोंककर पीटा
- करारी कोतवाली के आजादनगर में हुई घटना
फोटो-2
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। आजादनगर मोहल्ले की एक गर्भवती महिला की आंख में कुछ लोगों ने मिर्ची झोंककर उसे बेरहमी से पीटा। शिकायत पर पुलिस ने तहरीर लेकर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
आजादनगर मोहल्ले की रेशमा बानो पत्नी रियाज अहमद के मुताबिक वह गर्भवती हैं। रविवार रात करीब दस बजे रेशमा का भतीजा घर के बाहर लेटा था। रेशमा उसे घर के अंदर लेटने के लिए बुलाने गई। इस दौरान रंजिश को लेकर पड़ोस की एक महिला ने रेशमा के आंख में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। आंख में मिर्ची पड़ते ही रेशमा जलन से चीखने लगी। तब तक कुछ लोग और आकर रेशमा को बुरी तरह पीटने लगे। रेशमा की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है कि महिला के बयान के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।