फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Prayers for the safety and prosperity of the country

मुल्क की सलामती व खुशहाली के लिए दुआ मांगी

Tue, 13 Aug 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Prayers for the safety and prosperity of the country
Prayers for the safety and prosperity of the country - फोटो : KAUSHAMBI
मुल्क की सलामती व खुशहाली के लिए दुआ मांगी
विज्ञापन

ईदगाह में नमाज के बाद लोगों ने गले-मिलकर एक दूसरे को दी बकरीद की मुबारकबाद
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) सोमवार को जिले भर में मनाया गया। करीब 243 ईदगाह में लोगों ने नमाज अता की। इसके बाद गले मिलकर लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी (बकरा) दी गई।
मंझनपुर में सुबह 7.35 बजे बकरीद की नमाज हुई। इसके लिए सुबह सात बजे से ही ईदगाहों में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंझनपुर की बड़ी मस्जिद में मौलाना इकबाल ने नमाज अता कराई। मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए भी दुआएं मांगी गईं। इसी तरह से ईदगाह में मौलाना फारूक ने बकरीद की नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि कुर्बानी हर मुसलमान का फर्ज है। नमाज बाद मुल्क की सलामती व खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

करारी कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नमाज अता की गई। ईदगाहों व जामा मस्जिदों में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गई। ईदगाहों में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। कस्बे के सिया जामा मस्जिद में मौलाना सैय्यद जमीर हैदर रिजवी ने सुबह 8.30 बजे नमाज अता कराई। जबकि ईदगाह में कारी कमालउददीन ने नमाज पढ़ाई। किंग नगर किलापर मस्जिद में हाफिज वसीम ने 8.15 बजे नमाज अता कराई। इसी तरह गुवारा तैयबपुर, भैलामकदूमपुर, नेवारी आदि गांव में मौलानाओं ने बकरीद की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। ईदगाह में नमाज पढ़ने के बाद बाहर लगे मेले का बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। करारी में ईदगाह के बाहर लगी दुकानों से बच्चों ने खूब खरीदारी की। अभिभावक भी बच्चों के साथ मेले में खरीदारी करने में मस्त रहे। जो बच्चे अभिभावक के साथ नहीं आ सके थे उनके लिए वह खिलौना आदि लेकर घर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड मूरतगंज इलाके के ईदगाहों व मस्जिदों मे सुबह 7.30 बजे से 8.30 बजे की बीच नमाज अता कराई गई। मुल्क की सलामती व अमन चैन की दुआ मांगी गई। क्षेत्र के मूरतगंज, पल्हाना, कसिया पूरब, धन्नी, सैंता, लोहरा , आलमचंद, पटटी परवेजाबाद, सोभना, जलालपुर बोरियों, मिदनापुर आदि स्थानों पर लोगों ने नमाज अता की। इस दौरान मूरतगंज चौकी प्रभारी संजय परिहार ने लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। कनैली संवाददाता के मुताबिक कनैली, दिया उपरहार, भखंदा, अतरसुइया, खोपा, सराय यूसुफ आदि गांवों में नमाज अता की गई। इस दौरान चौकी प्रभारी कनैली मनोज उपाध्याय ने लोगों को पर्व की मुबारकबाद दी। पश्चिमशरीरा संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र में सुबह सात बजे से नौ बजे के मध्य नमाज अता की गई। गढ़ी बाजार, अषाढा, महावां ,गोराजू में शांतिपूर्ण नमाज हुई। बारा संवाददाता के मुताबिक विजिया चौराहा,ढेकहाई, मढ़ी, गोहरामरुफपुर, हजियापुर,दुल्हनियापुर आदि गांवों ने लोगों ने नमाज अता कर एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed