फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Prayagraj STF arrested two suspects from Doaba

प्रयागराज एसटीएफ ने दोआबा से दो संदिग्धों को उठाया

Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj STF arrested two suspects from Doaba
प्रयागराज एसटीएफ ने दोआबा से दो संदिग्धों को पकड़ा
विज्ञापन

महेवाघाट लूटकांड से मिल रहा है एक संदिग्ध का स्केच, कोटिया में पकड़ी गई तमंचा फैक्ट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। प्रयागराज एसटीएफ ने मंगलवार दोपहर चायल इलाके से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। इनकी निशानदेही पर कोटिया गांव से तमंचा फैक्ट्री पकड़ी गई है। पकड़े गए एक युवक का स्केच महेवाघाट इलाके में मवेशी कारोबारी से हुई लूट की घटना के संदिग्ध से भी मिल रहा है। स्थानीय पुलिस फिलहाल इस बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रही है।

धूमनगंज और पूरामुफ्ती इलाके के दो युवक मंगलवार दोपहर तमंचा खरीदने पिपरी क्षेत्र के तिल्हापुर गांव आए थे। लौटते वक्त मंदर मोड़ के समीप से प्रयागराज एसटीएफ ने दोनों युवकों को धर दबोचा। इनसे पूछताछ के बाद एसटीएफ ने तिल्हापुर गांव में तमंचा विक्रेता के यहां छापामारी की। विक्रेता तो नहीं मिला, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को दो अर्धनिर्मित तमंचा मिला है। इसके बाद एसटीएफ ने सरायअकिल इलाके के कोटिया गांव में एक व्यक्ति के घर पर दबिश दी। बताया जाता है कि यहां से आधा बोरी अर्धनिर्मित तमंचा व तमंचा बनाने के उपकरण बरामद हुए। पकड़ा कोई भी नहीं जा सका। एसटीएफ दोनों युवकों को लेकर प्रयागराज चली गई है। चर्चा रही कि महेवाघाट इलाके में 17 अक्तूबर को हुई मवेशी कारोबारी से लूट की घटना के संदिग्ध का स्केच इनमें से एक युवक से मिल रहा है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि इस बाबत एसटीएफ वाले ही कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed