फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Prayagraj Kanpur down line was disrupted for five hours after the accident

कौशाम्बी : हादसे के बाद पांच घंटे बाधित रही प्रयागराज कानपुर डाउन लाइन

Sat, 30 Jul 2022 08:45 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 08:45 PM IST
सार

कामाख्या से दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस शुक्रवार रात करीब 8.35 बजे रोही के समीप पहुंची तभी एक सांड़ ट्रेन के इंजन से टकरा गया। टक्कर लगने की वजह से इंजन का एक पार्ट ओएचई लाइन की तार से टकरा गया।

विज्ञापन
Prayagraj Kanpur down line was disrupted for five hours after the accident
Prayagraj News : सांड़ से टकराने के बाद भरवारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ब्रह्मपुत्र मेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शुक्रवार रात ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। रोही के समीप सांड़ से टकराने के बाद ट्रेन करीब एक हजार मीटर जाने के बाद भरवारी में रुक गई। घटना की जानकारी पर रेल महकमे में अफरातफरी मच गई। रात को विभाग के अफसर करीब दो सौ कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीजल इंजन से जोड़कर ट्रेन को बिदनपुर स्टेशन ले जाया गया। वहां पहले से खड़ी मालगाड़ी के इंजन से जोड़कर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका। इस कारण करीब साढ़े पांच घंटे तक प्रयागराज-कानपुर डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।

विज्ञापन



कामाख्या से दिल्ली जाने वाली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस शुक्रवार रात करीब 8.35 बजे रोही के समीप पहुंची तभी एक सांड़ ट्रेन के इंजन से टकरा गया। टक्कर लगने की वजह से इंजन का एक पार्ट ओएचई लाइन की तार से टकरा गया। इससे तार टूटकर इंजन में फंस गया और ट्रेन तार सहित हजार हजार मीटर तक दौड़ती रही। बाद में चालक ने भरवारी में इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी।
विज्ञापन



मामले की जानकारी रेलवे के अफसरों को मिली तो अफरातफरी मच गई। रेल महाप्रबंधक के निर्देश पर करीब दो सौ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डीजल इंजन लगाकर ट्रेन को बिदनपुर रेलवे स्टेशन ले जाया गया। यहां पहले से खड़ी मालगाड़ी का इंजन जोड़कर रात करीब दो बजे ट्रेन को दिल्ली रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी को ठीक करने के लिए उसे डीजल इंजन से जोड़कर प्रयागराज ले जाया गया है। भरवारी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक डीएन यादव का कहना है सुबह छह बजे से डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से शुरू करा दिया गया है। ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के इंजन को मरम्मत के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। एक्सप्रेस को मालगाड़ी के इंजन से जोड़कर दिल्ली रवाना किया गया है।

धमाके से दहल उठे थे मुसाफिर
सांड़ से टकराने के बाद ट्रेन के इंजन में ओएचई लाइन का तार फंस गया था। इसकी वजह से तेज धमाका हुआ। बोगियों में सवार लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या। ट्रेन भरवारी स्टेशन में खड़ी होते ही ज्यादातर यात्री नीचे उतर गए। बाद में जब पता चला कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं तो उन्होंने महसूस की।


करंट होता तो हो जाती अनहोनी
ट्रेन के इंजन में फंसी ओएचई लाइन का तार टूट गया था। इसकी वजह से इंजन व बोगियों में करंट नहीं फैल सका। अगर तार टूटने में देरी होती तो ट्रेन में आग लग सकती थी। हालांकि हादसा टलने के बाद रेलवे के कर्मचारी और मुसाफिर राहत महसूस कर रहे थे।


डाउन लाइन की यह ट्रेनें हुई प्रभावित
सांड से टकराने के बाद ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी के कारण डाउन लाइन से गुजरने वाली तेजस राजधानी, शिवगंगा एक्सप्रेस, गरीब रथ, मगध एक्सप्रेस व हमसफर एक्सप्रेस प्रभावित हुईं। ट्रेनों को कासन पर लेकर किसी तरह दूसरे ट्रैक से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed