फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   pratapgarh news

चुनाव में असलहे दिखने पर निलंबित होंगे थानेदार

Thu, 01 Oct 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 01 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कौशाम्बी पुलिस की तैयारियों से नाखुश पुलिस महानिरीक्षक ने चुनाव के दौरान असलहे दिखने पर थानेदार को निलंबित किए जाने का फरमान जारी किया है। वे बृहस्पतिवार को  चुनावी तैयारियों का जायजा लेने कौशाम्बी आए थे। आईजी ने एएसपी और सीओ को अतिसंवेदनशील केंद्रों की निगरानी करते रहने की हिदायत दी। वहीं चुनाव के साथ दुर्गापूजा, दशहरा, मोहर्रम त्यौहारों को भी सकुशल निपटाने का निर्देश मातहतों को दिया।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी का जायजा लेने आईजी जोन बीबी शर्मा बृहस्पतिवार की शाम कौशाम्बी आए। पुलिस कार्यालय में एसपी समेत अन्य पुलिस अफसरों के साथ बैठक करके उन्होंने मतदान केंद्र, उनकी संवेदनशीलता, निरोधात्मक कार्रवाई, शस्त्रों को जमा करने की कार्रवाई और आचार संहिता उल्लंघन मामले में की गई पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली।
विज्ञापन


असलहे जमा करने और निरोधात्मक कार्रवाई के तहत कम लोगों को पाबंद किए जाने और आचार संहिता के मामले में शून्य कार्रवाई पर बिफरे आईजी ने चेताया कि यदि चुनाव के दौरान असलहे दिखे, तो थानेदार निलंबित किए जाएंगे। उन्होंने गुंडे, माफिया, अराजकतत्वों का शस्त्र हरहाल में जमा कराने का निर्देश भी जारी किया। इसके अलावा एएसपी और सीओ को सभी अतिसंवेदनशील केंद्रों की लगातार निगरानी करने, हिंसारहित चुनाव कराने, बिना अनुमति के प्रचार में शामिल वाहनों को सीज करने, वारंटी, वांटेड की गिरफ्तारी की हिदायत दी। चुनावी तैयारी के साथ उन्होंने मातहतों को दुर्गापूजा, दशहरा, मोहर्रम आदि त्यौहारों को भी सकुशल निपटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed