फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pramod and Lakshmi top the 100 meter race

Kaushambi News: 100 मीटर दौड़ में प्रमोद व लक्ष्मी अव्वल

Sat, 13 Dec 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 13 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pramod and Lakshmi top the 100 meter race
राजकीय हाईस्कूल अमिरतापुर में छात्रा को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत- ​शिक्षक
अजुहा। राजकीय हाईस्कूल अमिरतापुर व सिराथू में शुक्रवार को विद्यालय के वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। यहां विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी महेश गौतम, राजकीय हाईस्कूल लौधना के प्रधानाचार्य अहमद सिद्दीकी, हनुमान इंटर काॅलेज के अजुहा के प्रधानाचार्य यतींद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

वहीं, खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में बालक व बालिका वर्ग में प्रमोद कुमार व लक्ष्मी देवी प्रथम, अनुज व नीतू द्वितीय, लंबी कूद में प्रमोद कुमार व सोनम प्रथम, विकास व नीतू द्वितीय, ऊंची कूद में सुंदर प्रथम, प्रमोद द्वितीय, नृत्य में सोनम प्रथम सानिया द्वितीय, समूह नृत्य में लक्ष्मी, सोचना व सानिया ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भाला फेंक, गोला फेंक और रस्साकसी आदि की भी प्रतियोगिता कराई गई। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल, प्रशस्तिपत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। इसके साथ स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. धीरज शुक्ला ने बोर्ड परीक्षा-2025 में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सोनी देवी व अंशु को मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार पटेल ने किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक महेंद्र यादव, शंकरानंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसी तरह, जीजीआईसी सिराथू में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें जूनियर वर्ग लंबी कूद में शिखा प्रथम, अलीना बानो द्वितीय, नाजनी बानो तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में मोनी देवी प्रथम, स्वाती द्वितीय व सपना तृतीय रहीं। ऊंची कूद में रितिका सोनकर प्रथम, नाजनी द्वितीय व अलीना बानो तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में सना बानो प्रथम, दुर्गी द्वितीय व अर्चना देवी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed