फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pradhan was taken hostage and beaten, angry villagers pelted stones, area shaken by chaos.

कौशाम्बी : प्रधानपति को बंधक बनाकर पीटा, छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने जमकर किया पथराव, पहुंची कई थानों की फोर्स

Sat, 21 Oct 2023 04:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Oct 2023 04:20 PM IST
सार

ग्राम प्रधान पति लवलेश यादव अपने  ट्रैक्टर से अपने खेत की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनका ट्रैक्टर मंदिर के फुलवारी पर चढ़ गया। इसको लेकर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने प्रधान को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी होते ही गांव के बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। 

विज्ञापन
Pradhan was taken hostage and beaten, angry villagers pelted stones, area shaken by chaos.
मारपीट के दौरान चले ईंट और पत्थर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मंझनपुर थाना क्षेत्र के सेलराहा गांव में देव स्थल के पुजारी ने ग्राम प्रधान पति को सुबह छह बजे बंधक बना लिया। इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की गई। वारदात की भनक लगने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से करीब दो घंटे तक जमकर ईंट पत्थर चले। इससे पूरा इलाका सहम गया। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। घटना के चलते सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। अंतत: ग्रामीण प्रधानपति को आजाद कराने में सफल रहे।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह सात बजे मंझनपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पश्चिम सेलरहा में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया है। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने विवाद को खत्म कराने के बाद कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसी दौरान ग्राम प्रधान पति लवलेश यादव अपने  ट्रैक्टर से अपने खेत की ओर जा रहे थे। चंद्रकांत मिश्रा उर्फ बरम बाबा के घर के बगल स्थित फुलवारी पर प्रधान का ट्रैक्टर चढ़ गया, जिसको लेकर आपस में वाद विवाद व मारपीट हो गई।

विज्ञापन

Pradhan was taken hostage and beaten, angry villagers pelted stones, area shaken by chaos.
मारपीट के दौरान चले ईंट और पत्थर। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद एक पक्ष ने प्रधान के पति को बंधक बना लिया और उनकी पिटाई करने लगे। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और पथराव करने लगे। दोनों तरफ से पथराव से हड़कंप मच गया। मंझनपुर-सिराथू मार्ग पर दो घंटे तक दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलते रहे।

विज्ञापन

Pradhan was taken hostage and beaten, angry villagers pelted stones, area shaken by chaos.
मारपीट के दौरान पहुंची पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

सूचना पर सीओ मंझनपुर चार थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। पथराव में सादे वेश में रास्ते से गुजर रहे एक सिपाही को भी चोटे आई हैं। पुलिस ने पथराव कर रहे दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed