{"_id":"5fb6c5b18ebc3e5fa3001dc9","slug":"pradhan-suspend-in-corruption-fir-will-be-lodged-against-him-kaushambi-news-ald291898810","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़पुर के ग्राम प्रधान निलंबित, एफआईआर का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़पुर के ग्राम प्रधान निलंबित, एफआईआर का निर्देश
विज्ञापन
pradhan suspend in corruption, fir will be lodged against him
मंझनपुर। सिराथू ब्लॉक के ग्राम प्रधान पीर मोहम्मद को पद से निलंबित कर दिया गया। ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने के आरोप में डीएम अमित कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की है। साथ ही जिलाधिकारी ने अवैध निर्माण ढहवाने का भी निर्देश दिया है। इसे लेकर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में हडक़ंप मचा हुआ है।
विकासखंड सिराथू के पहाड़पुर गांव में सडक़ किनारे ग्राम सभा की बेसकीमती भूमि है। इस भूमि पर ग्राम प्रधान पीर मोहम्मद ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध कब्जा कर भवन निर्माण करा लिया। पिछले दिनों समाधान दिवस में गांव के ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम से किया।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने एसडीम सिराथू राजेश श्रीवास्तव के साथ ही डीपीआरओ गोपाल जी ओझा को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जांच रिपोर्ट में आरोपों की तस्दीक होने पर डीएम ने बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराने का निर्देश दिया। डीएम ने एसडीएम को अवैध निर्माण ढहवाकर सरकारी भूमि खाली कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
कोटा आवंटन में बीडीओ पर अनियमितता बरतने का आरोप
मंझनपुर। कौशाम्बी ब्लॉक के मुस्तफाबाद गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए बीडीओ पर तमाम गंभीर आरोप लगाए। डीएम को शिकायती पत्र देकर कोटा चयन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि अपने चहेते समूह को कोटा आवंटित कराने के लिए उसका बैंक खाता ऑनलाइन कर दिया। वहीं अन्य समूहों के बैंक खाते को ऑनलाइन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही कोटे की दुकान का निष्पक्ष चयन कराने की मांग की। इस मौके पर अनिल कुमार अग्रहरि, वीरेंद्र कुमार, राजा यादव, हरिशंकर, विनीता देवी, कविता देवी, श्यामलाल, मुन्नीलाल, सुनील कुमार, अरुण कुमार, चंद्रभान समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।