फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Pradhan's husband threatened for not giving extortion money

रंगदारी नहीं देने पर प्रधान के पति को धमकी

Sat, 16 Nov 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband threatened for not giving extortion money
रंगदारी नहीं देने पर प्रधानपति को धमकी
विज्ञापन

पूरबशरीरा का मामला, पीड़ित ने सीओ सिटी से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। रंगदारी नहीं देने पर पूरबशरीरा गांव की प्रधान के पति को पड़ोस का दबंग जानलेवा धमकी दे रहा है। इससे परिवार सहमा हुआ है। पीड़ित ने शुक्रवार को सीओ सिटी से शिकायत की है।

पूरबशरीरा गांव की प्रधान संगीता सरोज हैं। वह भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। उनके पति श्रीचंद्र सरोज ने बताया कि पड़ोसी दबंग उनसे रंगदारी की मांग कर रह है। वह कहता है कि विकास कार्यों में घोटाला किया जाता है। इसमें उसे भी हिस्सा चाहिए। प्रधानपति का कहना है कि वह कार्यों में मानक की अनदेखी बिल्कुल नहीं करते हैं। विकास कार्यों के लिए आने वाली रकम में किसी तरह का कोई बंदरबांट नहीं किया जाता है। वहीं रंगदारी नहीं मिलने से भन्नाया दबंग आए दिन गाली-गलौज करने के साथ ही जानलेवा धमकी देता है। इसे लेकर परिवार डरा हुआ है। यह लोग बाहर कहीं आने-जाने से भी गुरेज करने लगे हैं। सीओ सिटी एसएन पाठक ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पश्चिमशरीरा एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed