{"_id":"5e71254b8ebc3ea7e4707b02","slug":"pradhan-and-husband-beaten-at-home-vandalized-kaushambi-news-ald2712555180","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और पति को घर में पीटा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और पति को घर में पीटा, तोड़फोड़
विज्ञापन
प्रधान और पति को घर में पीटा, तोड़फोड़
तीन आरोपियों पर केस दर्ज, चरवा के फरीदपुर सलेम गांव का मामला
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर सलेम गांव में मंगलवार सुबह गेट लगाने का विरोध कर रहे दबंगों ने प्रधान तथा उनके पति को घर में घुसकर पीटा। बेटी की भी पिटाई की और गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। प्रधानपति की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
फरीदपुर सलेम गांव की प्रधान उर्मिला देवी हैं। पति राकेश पांडेय ने बताया कि वह भूमिधरी जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण कराने के बाद गेट लगवा रहे हैं। प्रधानपति की मानें तो पड़ोसी रामबाबू, सुरेश व वीरेन्द्र जमीन को अपना बताते हुए गेट लगाने का विरोध कर रहे हैं। इसी बात को लेकर मंगलवार सुबह तीनों परिवार की महिलाओं के साथ घर पर गाली.गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। महिला प्रधान के साथ पति और बेटी रिया की भी पिटाई की। गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। चीख.पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में चरवा कोतवाल संतशरण सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा। भूमि का विवाद भी राजस्व टीम की मदद लेकर निपटा दिया जाएगा।