फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Power Unleashes Anger , blockade

बिजली के लिए फूटा गुस्सा, चक्काजाम

Thu, 21 May 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 21 May 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। बिजली के लिए ओसा गांव के ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार की शाम गुस्सा फूट पड़ा। 15 दिन के भीतर तीसरी बार ट्रांसफार्मर फुंकने से खफा लोगों ने सिराथू-इलाहाबाद मार्ग स्थित ओसा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पाव फूल गए। मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी देर तक एक्सईएन को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। अधिशाषी अभियंता ने उग्र लोगों को दो दिन के भीतर आपूर्ति बहाल कराए जाने का अश्वासन दिला कर शांत कराया।
विज्ञापन


मंझनपुर उपकेन्द्र सें जुडे ओसा चौराहे पर बिजली आपूर्ति के लिए 63 केवीए के दो ट्रासंफार्मर लगाए गए है। चौराहे के समीप लगा ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिनों से फुंका पड़ा था। बुधवार को बदलते ही ट्रांसफार्मर आपूर्ति आते ही धड़ाम हो गया। आरोप है कि वर्कशाप में ठीक ढंग से ट्रांसफार्मरों की मरम्मत नहीं कराई जाती है। इसकी वजह से लोड पड़ते ही ट्रांसफार्मर जल जाता है। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने देर शाम सिराथू-इलाहाबाद मार्ग स्थित ओसा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


 सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलते ही मंझनपुर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। करीब एक  घंटे बाद अधिशाषी अभियंता मौके पर पहुंचे और लोगों को दो दिन के भीतर बिजली आपूर्ति ठीक कराए जाने का भरोसा दिलाते हुए जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed