{"_id":"6a1c799d1e91d4e17b053983","slug":"postmortem-and-medico-legal-request-reports-will-be-available-online-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-142384-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ऑनलाइन मिलेगी पोस्टमार्टम और मेडिको-लीगल रिक्वेस्ट रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ऑनलाइन मिलेगी पोस्टमार्टम और मेडिको-लीगल रिक्वेस्ट रिपोर्ट
Sun, 31 May 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 31 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
जिले में पोस्टमार्टम रिक्वेस्ट रिपोर्ट (पीएमआर) और मेडिको-लीगल रिक्वेस्ट रिपोर्ट (एमएलआर) की व्यवस्था अब पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है। सभी थानों के मुंशियों को तीन चरणों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। अब लोगों को आवेदन के बाद 24 घंटे में रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी।
सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) के नोडल अधिकारी सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि पहले पोस्टमार्टम व मेडिको-लीगल परीक्षण से संबंधित दस्तावेज भेजने के लिए थाने से मुंशी या पुलिसकर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पोस्टमार्टम हाउस तक जाना पड़ता था। इससे समय की खपत होती थी और प्रक्रिया में देरी भी होती थी। अब ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के बाद यह कार्य कुछ ही समय में डिजिटल माध्यम से पूरा हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए मृतक के परिजनों को नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक के नाम प्रार्थना पत्र देना होगा। रिपोर्ट केवल मृतक के परिवार के सदस्यों को ही उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि इस व्यवस्था से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी, समय की बचत होगी और विवेचना की प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी और पारदर्शी बन सकेगी।