{"_id":"58309fb44f1c1bfe518feb8e","slug":"pos-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों पर आ गई पीओएस मशीन, मिला कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों पर आ गई पीओएस मशीन, मिला कैश
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगभग 40 पेट्रोल पंप है। इनमें से 20 किसान सेवा केंद्र हैं। सभी किसान सेवा केंद्रों में इंडियन ऑयल ने ग्राहकों की सुविधा के लिए पीओएस मशीन लगानी शुरू कर दी है। इस मशीन के जरिए लोग पेट्रोल भराने के बाद लेन-देन कर सकते हैं। इसके अलावा नकदी रुपया भी ले सकते हैं। ये व्यवस्था शनिवार को दो किसान सेवा केंद्रों पर शुरू हो गई।
आरएसएस किसान सेवा केंद्र कनैली और रघवापुर किसान सेवा केंद्र में इंडियन ऑयल की ओर से पीओएस मशीन लगा दी गई है। इन मशीनों का शुभारंभ सेल्स आफिसर विजय कुलहर ने किया। इस मौके पर पेट्रोलपंप मालिक अनिल जायसवाल, सुनील चौरसिया, जिशान, अनुराग शुक्ला, अनिल चौरसिया, ओवैद आदि लोग रहे। सेल्स आफिसर ने बताया कि यह मशीन एसबीआई के सौजन्य से किसान सेवा केंद्रों को दी जा रही है। ग्राहक अपने एटीएम कार्ड के जरिए से पेट्रोल व डीजल की खरीदारी कर सकता है। इसके अलावा दो हजार रुपया का नकद भुगतान स्वैप कराकर ले सकता है। एटीएम से खरीदारी करने पर कार्ड धारक के खाते से पैसा पेट्रोलपंप मालिक के खाते में जाएगा।