{"_id":"f4d129f30621a46aa8c7e309b10dead2","slug":"poor-girls-will-be-married-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब लड़कियों की कराई जाएगी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब लड़कियों की कराई जाएगी शादी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। धन जुटाकर क्षत्रिय समाज के गरीब लड़कियों की शादी कराई जाएगी। बिरादरी के निर्धन छात्रों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने को इलाहाबाद में छात्रावास बनेगा। यह बातें रविवार को सोनू गेस्टहाउस पश्चिमशरीरा में आयोजित क्षत्रिय महासभा जिला कार्यकारिणी के शपथग्रहण समारोह में प्रदेश चंदन सिंह राणा ने कही। समाज के लोगों से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। संगठित होकर तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ने को कहा।
सोनू गेस्ट हाउस पश्चिमशरीरा में रविवार को शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह राणा ने क्षत्रिय महासभा कौशाम्बी इकाई के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह, महामंत्री विजय बहादुर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण सिंह, उपाध्यक्ष कमल सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, मीडिया प्रभारी रामेंद्र सिंह आदि पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि समाज के गरीब तबके की लड़कियों की शादी और छात्रों को अच्छी शिक्षा दिलाने की जरूरत है।
इसके लिए सभी लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। उन्होंने इलाहाबाद में समाज के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने को क्षत्रिय हॉस्टल बनवाने की घोषणा की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि क्षत्रिय कोई जाति नहीं है। क्षत्र एक धर्म है। उन्होंने पदाधिकारियों से समाज के लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष इलाहाबाद ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, रमेश सिंह, विक्रांत सिंह, डॉ. डीपी सिंह, अवधेश सिंह, अमर सिंह, दीपक सिंह, डॉ. हर्षवर्धन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, राहुल सिंह, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।