फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Polytechnic entrance exam will be held from 13th to 20th June, admission will be done on 526 seats.

Kaushambi News: 13 से 20 जून तक होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, 526 सीटों पर होगा प्रवेश

Sun, 26 May 2024 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 26 May 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Polytechnic entrance exam will be held from 13th to 20th June, admission will be done on 526 seats.
13 से 20 जून तक होगी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा, 526 सीटों पर होगा प्रवेश
विज्ञापन

- रिजवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी कॉलेज करारी को बनाया गया परीक्षा परीक्षा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए 13 से 20 जून तक तिथि घोषित की गई। परीक्षा के लिए जिले में रिजवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी कॉलेज करारी को केंद्र बनाया गया है।
जिले में दो राजकीय और एक निजी पॉलिटेक्निक संचालित है। इन संस्थानों में कुल 526 सीटें हैं। महात्मा ज्योतिबा फूले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज टेंवा में इलेक्टि्रक इंजीनियररिंग, इलेक्ट्राॅनिक इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 67-67 सहित 201 सीटें हैं। इसी तरह महामाया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी कॉलेज चायल में केमिकल इंजीनियरिंग की 75, मेकेनिकल इंजीनियरिंग की 75 और पेंटिंग इंजीनियरिंग की 75 सहित कुल 225 सीटें हैं। प्राइवेट में रिजवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी कॉलेज करारी में इलेक्टि्रकल व मेकेनिकल इंजीनियरिंग की 60-60 सीटें हैं। महात्मा ज्योतिबा फूले राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज टेंवा के प्रधानाचार्य सुजीत कुमार को प्रवेश परीक्षा का नोडल नियुक्त किया गया है। परीक्षा में तकरीबन 1600 विद्यार्थियों के शामिल होने का अनुमान है।
विज्ञापन

वर्जन
प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियोें की सूची अगले एक सप्ताह में प्राप्त होगी। सूची के आधार पर परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था की जाएगी। --सुजीत कुमार, प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज-टेंवा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed