फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Political parties can deploy their representatives at all booths

Kaushambi News: राजनीतिक दल सभी बूथों पर अपने प्रतिनिधि कर सकते हैं तैनात

Fri, 31 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 31 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Political parties can deploy their representatives at all booths
तहसील सभागार में एसडीएम एसपी वर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की। उन्होंने बताया कि विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के लिए सभी 454 बूथों पर बीएलओ की तैनाती है। राजनीतिक दल सभी जगह अपने प्रतिनिधियों (बीएलए) तैनात कर सकते हैं। जो बीएलओ की ओर से मतदाताओं को दिए गए गणना पत्र को भराने में सहयोग करें। बैठक में भाजपा से आशीष कुमार, बसपा से राकेश कुमार गौतम, सपा से वेद प्रकाश पाल व कांग्रेस से हेमंत कुमार राव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधानसभा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में चार नवंबर से चार दिसंबर तक वोटरों को गणना पत्र दिए जाएंगे। दो दशक पहले की मतदाता सूची से मिलान का काम 70 प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है। विधानसभा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से पहले से तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले विधानसभा मंझनपुर क्षेत्र के सभी 454 बूथों पर बीएलओ की तैनाती की गई। वर्ष 2003 से 2025 के मतदाताओं के मिलान के लिए दोनों मतदाता सूची सौंपी गई थी। एसडीएम ने बताया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तीन नवंबर तक तिथि तय कर एसआईआर के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार सिद्धांत कुमार, रजिस्ट्रार कानूनगो मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed