{"_id":"57069b544f1c1b3515c812e7","slug":"political-news-in-manjhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के अलावा कहीं और नहीं है कुर्मियों का सम्मान: आरके पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के अलावा कहीं और नहीं है कुर्मियों का सम्मान: आरके पटेल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर के डूंड़ी रानीपुर बाग में हुई बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के अलावा किसी अन्य राजनैतिक दल में कुर्मी बिरादरी के लोगों को सम्मान कभी नहीं मिला है। यह बातें सरसवां ब्लॉक के डूड़ी रानीपुर बाग में आयोजित कुर्मी समाज की बैठक में पूर्व सांसद आरके पटेल ने कही। उन्होंने बिरादरी के लोगों से नीले झंडे के नीचे एकजुट होकर रहने का आह्वान किया।
मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के डूंड़ी रानीपुर गांव के समीप स्थित बाग में बुधवार को कुर्मी समाज की बैठक हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे पूर्व सांसद आरके पटेल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने कौशाम्बी ही नहीं पूरे प्रदेश में कुर्मियों को उचित सम्मान दिया है। दावा किया कि बसपा के अलावा अन्य राजनीतिक दल सिर्फ चुनाव के दौरान ही कुर्मियों को याद करते हैं। चुनाव के बाद उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। उन्होंने बिरादरी के लोगों से विधानसभा चुनाव 2017 के लिए नीले झंडे के नीचे एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा कि चुनाव के समय अन्य दल उन्हें सब्जबाग दिखाएंगे। इससे बचने की जरूरत है, तभी भला संभव है। उन्होंने बिरादरी के लोगों के साथ ही बसपा कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने की बात कही। इस मौके पर आनंद मोहन सिंह पटेल, मानसिंह पटेल, शिवभूषण सिंह, विनोद सिंह, सुरेंद्र सिंह पटेल, बद्री सिंह, डॉ.संतोष सिंह, शंकर दयाल, राकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।