फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   political news

यूपी में युवा ही ला सकते हैं व्यवस्था परिवर्तन

Tue, 13 Jan 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 13 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
political news
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने युवाओं से दमखम के साथ राजनीति में उतरने का आह्वान किया। कहा कि युवा जमात ही यूपी और देश में व्यवस्था परिवर्तन ला सकती है। इसी से देश का भला संभव है। वे सोमवार को कौशाम्बी के चरवा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रही थीं। इस दौरान जहां उन्होंने यूपी सरकार पर तीखे प्रहार किए। वहीं कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी में जुटने को कहा। बोलीं कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अपना दल पूरी ताकत से लड़ेगी।
विज्ञापन


चरवा के बबुरा मैदान में सोमवार को अपना दल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल अपनी बेटी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल के साथ भाग लेने पहुंची थीं। दोपहर करीब दो बजे सम्मेलन में आते ही उन्होंने माइक संभाल लिया। कहाकि यूपी और देश में व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है। यही लड़ाई अपना दल वर्षों  से लड़ती आ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी में अभी से जुटने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपना दल पूरी ताकत से उतरेगा। इस दौरान उन्होंने युवाओं से राजनीति में दमखम के साथ उतरने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कहा कि युवा जमात ही देश में परिवर्तन ला सकता है। तभी देश-समाज का विकास संभव होगा। वहीं उन्होंने कानून-व्यवस्था के नाम पर प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार भी किए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल भी प्रदेश सरकार पर निशाना साधने में पीछे नहीं रही। कहा कि यूपी में खनन माफिया हावी हैं । आमजन न्याय के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आई अपना दल की मुखिया कृष्णा पटेल सबसे पहले अयोध्या का पुरा गांव गई। वहां उन्होंने 27 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए गांव के सपूत चंद्रमणि यादव की पत्नी साधना से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री से मिलकर इस परिवार को सभी तरह की मदद मुहैया कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed