फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   political meeting in saraiakil & karari

सपा-बसपा को है कैंसर : केशव

Sun, 19 Feb 2017 12:40 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
political meeting in saraiakil & karari
सरायअकिल में जनसभा में बोलते केशव प्रसाद मौर्या।

विज्ञापन
मैं कमल खिलाने ही नहीं आया हूं। बल्कि सपा-बसपा की जमानत भी जब्त कराने आया हूं। प्रदेश के लिए नेता हो सकता हूं, लेकिन मैं आपका भाई व बेटा हूं। सपा-बसपा को कैंसर हो चुका है। सपा ने हार मान ली है। इसलिए कांग्रेस से गठबंधन किया। जिले की तीनों सीटों को जिताना आपकी जिम्मेदारी हैं। मेरा सिर न झुकने पाए। ये बातें चायल विधानसभा क्षेत्र के सरायअकिल में शनिवार को जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कही। प्रदेश अध्यक्ष ने मंझनपुर के करारी व सिराथू में भी जनसभा कर वोट मांगे।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दो चरणों के चुनाव में भाजपा को 140 सीटें मिल चुकी हैं। साइकिल पंक्चर हो गई है और हाथी बेहोश हो चुका है। सपा व बसपा को कैंसर हो चुका है। दोनों दलों ने प्रदेश को बर्बाद किया है। वर्ष 2014 में आपने देश को कांग्रेस मुक्त किया। अब देश का विकास हो रहा है। पीएम मोदी देश के गरीबों को लेकर चिंतित है। किसानों का दर्द समझते हैं। महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया गया। इसके अलावा अन्य कई योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म करनी है। यूपी के 73 सांसदों में एक पीएम नरेंद्र मोदी भी हैं। भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बन रही है।
विज्ञापन


करारी में कहा कि सरकार बनते ही बूचड़खाना बंद करा देंगे। करारी का स्लाटर हाउस भी बंद होगा। 11 मार्च के पहले भू-माफिया जमीनों से कब्जा छोड़ दें, नहीं तो जेल जाना पड़ेगा। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सिराथू में जनसभा को संबोधित किया। सिराथू की जनता से कहा कि वह यहीं के रहने वाले हैं। किसान के बेटे हैं। किसानों की हर समस्या का समाधान होगा। 24 घंटे बिजली मिलेगी, सिंचाई, पेयजल की व्यवस्था होगी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ सांसद विनोद सोनकर, चायल प्रत्याशी संजय गुप्ता, मंझनपुर प्रत्याशी लालबहादुर और सिराथू प्रत्याशी शीतला प्रसाद पटेल भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed