फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Policeman clashed in Shahzadpur post, video viral

शहजादपुर चौकी में भिड़े दरोगा-सिपाही, वीडियो वायरल

Wed, 29 Jan 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Policeman clashed in Shahzadpur post, video viral
शहजादपुर चौकी में भिड़े दरोगा-सिपाही, वीडियो वायरल
विज्ञापन

एसपी ने सीओ सिराथू को जांच का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू/कल्यानपुर। कोखराज क्षेत्र के शहजादपुर चौकी में एक आरोपी को छोड़ने एवं सहकर्मियों को प्रताड़ित किए जाने को लेकर दरोगा-सिपाही आपस में भिड़ गए। इनके बीच नोकझोंक और गाली-गलौज का वीडीओ मंगलवार को सोशल साइट पर वायरल हो गया। वायल बीडीओ में प्रताड़ना से परेशान एक सिपाही आत्महत्या करने की भी धमकी दे रहा है। जानकारी मिलने के बाद एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ सिराथू को सौंप दी है।

मंगलवार को सोशल साइट पर शहजादपुर पुलिस चौकी से संबधित एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में चौकी प्रभारी राम लखन मिश्र के साथ दीवान की झड़प होती दिख रही है। दीवान चौकी से एक आरोपी के भगाए जाने पर कह रहा है कि वह आप का रिश्तेदार था, इसलिए उसे भगा दिया। बात यहीं नहीं रुकती है। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के साथ ही जमकर गाली-गलौच हुई। दीवान के साथ हां में हां मिलाते हुए एक सिपाही की आवाज सुनाई देती है। वह कहता है कि आप खुद कुछ करते नहीं है। पुलिसकर्मियों को प्रताड़ित करने के सिवा कोई काम नहीं है आप के पास। फिर आवाज आती है सिपाही की, जिसने एक दिन पहले ही धमकी दी थी कि उसे प्रताड़ित करना बंद नहीं किया गया तो वह चौकी में ही आत्महत्या कर लेगा। दीवान यह भी कहते हुए सुना जाता है कि आप की शिकायत सीओ साहब के सामने हम लोग करेंगे। हम लोग प्रताड़ना से आजिज आ चुके हैं। लाइन में जाकर आमद करा लेंगे। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही एसपी अभिनंदन ने प्रकरण की जांच सीओ सिराथू को सौंप दी। वहीं सीओ सिराथू रामवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने अभी तक वीडियो को देखा नहीं है। उसे देखने के बाद ही वह कुछ बता सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed