फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police wandered in four districts in search of innocent, result zero

मासूम की तलाश में चार जिलों में भटकी पुलिस, नतीजा शून्य

Thu, 16 Sep 2021 05:11 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 16 Sep 2021 05:11 PM IST
सार

साहिल के लापता होने का राज गहराने के बाद पुलिस टीमें मंगलवार रात प्रयागराज, कानपुर, फतहेपुर में कुछ संदिग्ध ठिकानों में छापे मारी कर वापस लौट आईं। प्रभारी इंस्पेक्टर रामजीत का कहना है कि पति-पत्नी के बीच कुछ आपसी विवाद को लेकर बच्चे के लापता होने की कहानी गढ़ी जा रही है।

विज्ञापन
Police wandered in four districts in search of innocent, result zero
crime news - फोटो : demo pic

विस्तार

अपनी मां के साथ विकास भवन के समीप से लापता चार वर्षीय साहिल का मामला उलझता जा रहा है। दरअसल, साहिल के लापता होने के बाद उसके मां और पिता ने एक संदिग्ध का मोबाइल नंबर पुलिस को बताया। दोनों ने एक ही व्यक्ति का नंबर अलग-अलग बताया तो पुलिस का शक गहरा गया।
विज्ञापन


साहिल के लापता होने का राज गहराने के बाद पुलिस टीमें मंगलवार रात प्रयागराज, कानपुर, फतहेपुर में कुछ संदिग्ध ठिकानों में छापे मारी कर वापस लौट आईं। प्रभारी इंस्पेक्टर रामजीत का कहना है कि पति-पत्नी के बीच कुछ आपसी विवाद को लेकर बच्चे के लापता होने की कहानी गढ़ी जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


करारी कस्बे के किंगनगर मोहल्ला निवासी जगदीश की मां को पिछले तीन साल से पेंशन नहीं मिल रही थी। इसकी जानकारी के लिए मंगलवार को वह अपनी पत्नी शालू व चार वर्षीय बेटे के साथ विकास भवन आया था।विकास भवन के पास पत्नी व बच्चे को छोड़कर जगदीश अपनी मां को लेकर पेंशन दफ्तर चला गया। वापस लौटा तो शालू अकेली थी जबकि साहिल गायब था। पूछने पर पत्नी ने बताया कि वह शौच के लिए गई थी। इस दौरान साहिल न जाने कहां चला गया। पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो मालूम चला कि एक में वह आइसक्रीम लेकर कुछ दूर जाता दिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह फुटेज में कहीं नजर नहीं आया। घटना की जानकारी पर सीओ डॉ. केजी सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पति और पत्नी से अलग-अलग पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि दंपती की शादी को पांच साल हुए थे। जिसमें से एक साल दोनों के बीच अलगाव भी रह चुका है। पुलिस को शक हुआ तो उसने गहराई से पूछताछ की। इस पर एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम सामने आया। पूछताछ के दौरान पति-पत्नी ने उस व्यक्ति का अलग-अलग नंबर बताया। इस पर एसओजी की टीम मंगलवार रात कई जिलों में छापे मारी करती रही। सीओ डॉ. केजी सिंह का कहना है कि काफी हद तक सफलता मिल चुकी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed