{"_id":"6862fc2e02de84d00407caca","slug":"police-stopped-justice-party-patron-from-going-to-lohanda-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127405-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: जस्टिस पार्टी के संरक्षक को लोहंदा जाने से पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: जस्टिस पार्टी के संरक्षक को लोहंदा जाने से पुलिस ने रोका
Tue, 01 Jul 2025 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
जस्टिस पार्टी के संरक्षक डाॅ. बीपी अशोक सोमवार की दोपहर लोंहदा गांव पहुंचे। इस दौरान पीड़ता के घर पर तैनात पुलिस ने उन्हें मिलने से रोक दिया। जिस पर पार्टी सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सरकार के खिलाफ पार्टी द्वारा जेल भरो आंदोलन करने की चेतावनी दी है। संवाद न्यूज एजेंसी इस तरह के किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
सैनी कोतवाली के लोंहदा गांव में कथित दुष्कर्म की घटना को लेकर महीने भर से सियासी बवाल मचा है। मामले को लेकर राजनीतिक पार्टी के लोग गांव पहुंच रहे हैं। ऐसे में बवाल होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने राजनीतिक दलों के लोगों के गांव जाने पर पाबंदी लगा रखी है। रविवार को आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर के आगमन को लेकर दिन भर गांव के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे, जिन्हें रोकने के लिए अधिकारी व पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी थी।
सोमवार की दोपहर 12 बजे दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ जस्टिस पार्टी के संरक्षक व पूर्व आईपीएस गांव पहुंच गए। कथित पीड़िता के घर पहुंचते ही तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें मिलने से रोक दिया। इसे लेकर काफी देर तक पुलिस और जस्टिस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बहस होती रही। पार्टी संरक्षक ने कहा, पुलिस पीड़िता को नजरबंद कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
विज्ञापन
कहा, बाबा साहब का बनाया संविधान और भारतीय कानून इसकी अनुमति नहीं देता है, जो पीड़ित के ही अधिकार छीनता है। यह तो शासन-सत्ता का दुरुपयोग है। अगर सरकार ने अपना यह रवैया नहीं बदला तो लोकमोर्चा जल्द ही जेल भरो आंदोलन करेगा।
-- -- -- -- -- -
लोहंदा नाकेबंदी में चूक पर लाइन हाजिर किए गए चरवा इंस्पेक्टर
मंझनपुर। एसपी राजेश कुमार ने लोहंदा की नाकेबंदी करने में लापरवाही बरतने पर रविवार की देर रात चरवा इंस्पेक्टर रहे प्रमोद राम को लाइन हाजिर कर दिया था। दरअसल, आजाद समाज पार्टी के मुखिया एवं सांसद चंद्रशेखर के आगमन को लेकर जिले की नाकेबंदी की गई थी। इसी क्रम में एसपी ने इंस्पेक्टर प्रमोद राम को लेहदरी पुल पर मुस्तैद किया था। इसके बाद भी आम आदमी की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव नाकेबंदी को धता बताते हुए लोहंदा पहुंच गईं। गांव पहुंचने पर कथित पीड़िता से मिलने को लेकर उनकी पुलिस अफसराें से नोकझोंक भी हुई थी। इससे नाराज एसपी ने इंस्पेक्टर प्रमोद राम को वहां से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया। उनकी जगह चरवा की कमान एएचटीयू प्रभारी महेश सिंह को चरवा की कमान दी है। साथ ही इलाके में ताबड़तोड़ वारदातों से पुलिस की किरकिरी भी हो रही थी। संवाद