{"_id":"683ae68957765afa9d0ec4d6","slug":"police-post-in-charge-accused-of-using-abusive-language-over-phone-audio-goes-viral-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : चौकी इंचार्ज पर फोन कर अपशब्द कहने का आरोप, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : चौकी इंचार्ज पर फोन कर अपशब्द कहने का आरोप, ऑडियो वायरल
Sat, 31 May 2025 05:02 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 May 2025 05:02 PM IST
सार
कौशाम्बी निवासी एक युवक से फोन पर गालीगलौज करने का ऑडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। कथित तौर पर यह पूरामुफ्ती थाने के एक चौकी प्रभारी का ऑडियो बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कौशाम्बी निवासी एक युवक से फोन पर गालीगलौज करने का ऑडियो शुक्रवार को वायरल हुआ। कथित तौर पर यह पूरामुफ्ती थाने के एक चौकी प्रभारी का ऑडियो बताया जा रहा है। आरोप है कि उन्होंने फोन पर युवक को अपशब्द कहे और अपमानित करते हुए खुदकुशी के लिए उकसाया भी। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी नगर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
वायरल ऑडियाे 2:30 मिनट का है। इसमें दो लोगों के बीच बातचीत सुनाई पड़ती है। इसके शुरुआत में ही एक व्यक्ति अपना परिचय देते हुए खुद को सल्लाहपुर एसआई बताता है। इसके बाद वह आक्रोशित हो उठता है और गालीगलौज शुरू कर देता है। फोन पर दूसरी ओर मौजूद युवक गालीगलौज न करने की बात कहता है, लेकिन खुद को एसआई बताने वाला व्यक्ति गालियां देता रहता है। हालांकि, अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
करीब दो मिनट तक वह गालीगलौज करने के साथ ही युवक को धमकी भी देता है। उसे जेल भेजने की भी बात कहता है। यहां तक कि उसे फांसी लगाकर जान देने की भी कहता सुनाई पड़ता है। इसके बाद एक महिला की भी आवाज सुनाई पड़ती है। जिससे खुद को एसआई बताने वाला व्यक्ति यह भी कहता सुनाई पड़ता है कि तुम एफआईआर लिखाओ, मैं इसे जेल भेजता हूं।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया पर यह ऑडियो वायरल हुआ। इस मामले में पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज सिंह का कहना है कि आरोप लगाया जा रहा है कि यह ऑडियो चौकी प्रभारी सल्लाहपुर का है, जो गलत है। उन्होंने दावा किया कि ऑडियो में सल्लाहपुर चौकी प्रभारी की आवाज नहीं है। उधर डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एडीसीपी नगर अभिजीत कुमार को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है।
पति-पत्नी के विवाद का बताया जा रहा मामला
यह पूरा मामला पति-पत्नी के विवाद का बताया जा रहा है। दरअसल, कौशाम्बी निवासी युवक की ससुराल सल्लाहपुर स्थित हुसैनपुर में बताई जा रही है। कथित तौर पर उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी मामले में दोनाें पक्षों की ओर से थाने में शिकायत की गई थी। चर्चा है कि इसी मामले में हुई बातचीत का यह ऑडियो है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि वायरल ऑडियाे में सुनाई दे रही आवाज दरोगा की है या नहीं।