फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police personnel beat the truck driver hostage for not paying bribe, snatched money

रिश्वत नहीं देन पर पुलिस कर्मियों ने ट्रक चालक को बंधक बनाकर पीटा, छीने रुपये

Fri, 10 Jun 2022 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police personnel beat the truck driver hostage for not paying bribe, snatched money
सल्लाहपुर पुलिस चौकी की पिटाई से घायल ट्रक चालक - फोटो : KAUSHAMBI
रिश्वत देने से इनकार करने से नाराज पुलिस कर्मियों ने एक ट्रक चालक को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि ट्रक चालक से 20 हजार रुपये भी छीन लिए। मामले की शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। घटना प्रयागराज के पुरामुफ्ती कोतवाली की सल्लाहपुर चौकी में हुई। पुलिस की पिटाई से आहत चालक ने बृहस्पतिवार को आईजी डॉ. राकेश सिंह से शिकायत की।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाली के जवई निवासी टेकचंद्र मौर्या ट्रक चालक है। इन दिनों वह प्रयागराज से कानपुर रोड पर ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाता है। आरोप है मंगलवार शाम वह अपनी गाड़ी से प्रयागराज जा रहा था। रास्ते में सल्लाहपुर चौकी पुलिस के एक सिपाही और दरोगा ने गाड़ी चेक करने के बहाने रोक लिया। सब कुछ ठीक होने के बाद भी सिपाही ने रिश्वत मांगी गई। विरोध करने पर सिपाही व दरोगा टेकचंद्र को पुलिस चौकी ले गए और वहां कमरे में बंद कर लाठी से पीटा। इसके बाद टेकचंद्र के से 20 हजार रुपये भी छीन लिए। घटना की शिकायत पर आईजी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed