{"_id":"5debf77c8ebc3e1bce4b6459","slug":"police-impose-gangster-on-truck-driver-s-killers-kaushambi-news-ald262330993","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक के हत्यारोपियों पर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक के हत्यारोपियों पर पुलिस ने लगाया गैंगस्टर
विज्ञापन

19 सिंतबर को हत्या कर शव फेंक दिया गया था झाड़ी में
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। ट्रक चालक समर बहादुर की हत्या के आरोपियों के खिलाफ सैनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर दी। फिलहाल दोनों हत्यारोपी इस समय जेल में बंद हैं।
जौनपुर जिले के बदलापुर निवासी ट्रक चालक समर बहादुर (55) पुत्र पृथ्वीपाल यादव की 26 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने लाश को सैनी क्षेत्र के गनपा नहर किनारे झाड़ी में फेंक दिया था। मामले में सैनी क्षेत्र के निहालपुर निवासी राम सागर पुत्र अतर सिंह और पिंटू सिंह पुत्र जवाहर लाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों हत्यारोपियों ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया था कि हत्या 60 हजार रुपये के लिए कर दिया था। उन्होंने रुपये दोगुना करने का प्रलोभन देकर समर बहादुर को जौनपुर से यहां बुलाया था। यहां आने पर उसे कमासिन हाईवे पर 19 सितंबर को रिसीव कर नहर किनारे ले गए और मौत के घाट उतार शव फेंक फरार हो गए। सैनी कोतवाल बीपी त्रिपाठी ने बताया कि दोनों ने अपराध किया है। इसलिए दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी गई है।