फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Police could not provide evidence in 30 years, self confessed to crime

Kaushambi News: परीक्षा में 98 फीसदी उपस्थिति, अगले दिन से घट गए विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Police could not provide evidence in 30 years, self confessed to crime
निपुण परीक्षा के दिन परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति 95 से 98 फीसदी तक रही। शिक्षकों ने खुद खेतों, घरों तक पहुंचकर एक-एक बच्चे को स्कूल लाने का काम किया। लेकिन परीक्षा के अगले ही दिन छात्रों की संख्या करीब 30 फीसदी घट गई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की निपुण परीक्षा 25-26 नवंबर को हुई। विभाग का दावा है कि इस परीक्षा में छात्रों को स्कूल भेजने के लिए शिक्षकों ने घर-घर भ्रमण किया। इनके प्रयास से छात्र संख्या बढ़ी और परीक्षा बेहतर तरीके से हो गई। परीक्षा में 95 से 98 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति रही। लेकिन उसके अगले ही दिन बच्चों की संख्या दो तिहाई हो गई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कशिया पूर्व में पंजीकृत 257 बच्चों में 25 नवंबर को 248 व 26 नवंबर को 230 बच्चे ही स्कूल आए। प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने बताया कि शादी-ब्याह के कारण स्कूल में बच्चे कम आए हैं। आने वाले दिनों में पूर्व की तरह बच्चे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गड़रियन का पूरा में पंजीकृत 60 बच्चों में सभी ने परीक्षा दी। बुधवार को यहां 50 बच्चे पढ़ने आए। प्रधानाध्यापिका ममता ने बताया कि गांव में कई परिवार में शादी है। इसके कारण बच्चे नहीं आए। कंपोजिट विद्यालय उदहिन में 25 व 26 नंवबर को 162 बच्चों में सभी ने परीक्षा दी लेकिन बुधवार को यहां केवल 154 बच्चे ही विद्यालय आए।
कंपोजिट विद्यालय पोतनिहा का पूरा में 88 बच्चे पंजीकृत हैं। प्रधानाध्यापक आलोक सोनी ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन 73 और दूसरे दिन 76 बच्चे मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को 65 बच्चे मौजूद रहे। प्रयास है कि छात्र संख्या बनी रहे लेकिन शादी ब्याह के कारण थोड़ी कमी हुई है। स्कूल में 70-80 प्रतिशत बच्चे तो रोज रहते हैं।

विभाग को परीक्षा के दिन बेहतर छात्र संख्या के रूप में जो परिणाम मिले, वह आपसी सहभागिता की वजह से संभव हुआ। हमारे विद्यालय रोज खुलते हैं। शिक्षक भी आते हैं। अब इसे लेकर लोगों को सोचना होगा कि वह रोज बच्चों को स्कूल भेजें। विभाग अपना प्रयास जारी रखेगा। लोगों में जागरूकता लाई जाएगी।
- डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed